Ticker

6/recent/ticker-posts

वृक्षों का मानव जीवन व प्रकृति में महत्तवपूर्ण स्थान:अशोक बहिर



( सनफ्लैग कंपनी में विश्व पर्यावरण दिवस का भव्य आयोजन)


चित्रा न्युज संवाददाता
भंंडारा :-विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भंडारा स्थित सनफ्लैग आयरन & स्टील कंपनी में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अशोक बहीर(लेबर कमिश्नर भंडारा ) के हाथों वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत "क्लाइमेट एक्शन फॉरेस्ट प्रोजेक्ट" का उद्घाटन तथा वृक्षारोपण किया गया. 
 कार्यक्रम  के अवसर पर लेबर ऑफिसर भंडारा श्री योगेश लांजेवार,कंपनी के डायरेक्टर श्री रामचंद्र दलवी,सीईओ श्री डी. डी.सेन, एचआर हेड श्री सतीश श्रीवास्तव ,समीर पटेल,ग्रीन हेरिटेज के मो.सईद शेख,गायत्री परिवार के श्री राजीव शक्करवार,पतंजली के डॉ रमेश खोब्रागडे,चीफ सिक्युरिटी ऑफिसर श्री जवाहरलाल गुप्ता आदि उपस्थित थे। साथ ही मिलिंद वासनिक,विकास बांते,अमोद डाखरे आदि की भी उपस्थिति रही .प्रारंभ में सन्माननीय अतिथियों का स्वागत किया गया.इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अशोक बहिर ने "वृक्षों का मानव जीवन व प्रकृति में महत्त्वपूर्ण स्थान है"ऐसा प्रतिपादन किया. कंपनी के डायरेक्टर श्री रामचंद दलवी,सईद शेख,डॉ.रमेश खोब्रागडे, श्री चुटे आदि ने भी  पर्यावरण संरक्षण पर योग्य मार्गदर्शन किया. 
कार्यक्रम के दौरान लगभग 1000 पौधों का रोपण किया गया।कंपनी प्रतिवर्ष हजारों वृक्षों का रोपण कंपनी और आसपास के गावों में करके प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करती है। कंपनी द्वारा वाल्मी प्लांटेशन, मियावाकी,सघन वन,नक्षत्र वाटिका,बायो डायवर्सिटी पार्क, ग्रीन लंग्स गार्डन एवं फ्रूट ऑर्चर्ड पार्क पूर्व में ही लगा चुकी हैं, इसी श्रृंखला में यह क्लाइमेट एक्शन फॉरेस्ट लगाना अगला कदम है। कंपनी द्वारा जल्द ही बेला,जाख,हरदोली,डोंगरगाव, खोडगाँव मंदिर आदि गाँवों,स्थलो में भी पेड़,फ्रूट्स पेड़, बड़,पीपल इत्यादि लगाने का काम शुरू होने जा रहा है.कंपनी के 300 एकड के विशाल परिसर में 2 लाख के करीब  अनेक प्रजातियों के हरे _भरे पेड़ लहलहा रहे है, जिससे प्रदूषण काफी कम  भी हुआ है, कंपनीं ने प्रदूषण कम करने के संयंत्र भी लगाए है.
कार्यक्रम में समस्त विभाग प्रमुख एवं मान्यता प्राप्त यूनियन के सदस्य,ग्रीन हेरिटेज पर्यावरण संस्था, गायत्री परिवार,पतंजली योग समिती आदि का सहभाग रहा। 
कार्यक्रम का सूत्र संचालन श्री जवाहर लाल गुप्ता ने एवं आभार श्री कार्तिकेश व्यास ने व्यक्त किया।
     महिलाओं ने भी वृक्षारोपण कर संभाली हरियाली की कमान. सभी ने उत्साह से भाग लेकर एक एक पौधा गोद लेकर उसकी देखभाल का संकल्प लिया.आज लगाये 1000 पेड़ कल 4000 जिंदगियों को सांसे देंगे. सनफ्लैग कंपनी ने उद्योग के साथ पर्यावरण संरक्षण का नया मॉडल पेश किया है कंपनी उद्योग के साथ पर्यावरण का संतुलन बना रही है,जो पूरे विदर्भ,महाराष्ट्र हेतु मिसाल है. पर्यावरण"उद्योग  और पर्यावरण एकदूसरे के दुश्मन नहीं दोस्त है" ये सनफ्लैग ने साबित कर दिया है.कंपनी का लक्ष्य 300 एकड परिसर को *ऑक्सिजन हब* बनाना है. 


टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या