Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से पूर्व विधायक शिशिर शिंदे ने कल इस्तीफा दे दिया

मुंबई(एआईआर):-श्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से पूर्व विधायक शिशिर शिंदे ने कल इस्तीफा दे दिया। पार्टी अध्यक्ष ठाकरे को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि एक साल पहले शिवसेना-यूबीटी के उपनेता नियुक्त किए जाने के बावजूद उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई। उन्होंने पत्र में यह भी उल्‍लेख किया कि श्री ठाकरे से मिलना पिछले छह महीनों में "असंभव" हो गया था।


इससे पहले, उन्होंने राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना में शामिल होने के लिए शिवसेना छोड़ दी थी और 2009 में उपनगर भांडुप से विधायक चुने गए थे। हालांकि, 2018 में, वह उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी में लौट आए थे।

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या