Ticker

6/recent/ticker-posts

कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पीएम किसान योजना का चेहरा पहचान प्रणाली वाला मोबाइल ऐप जारी किया


दिल्ली(एआईआर):-कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज पीएम किसान योजना का चेहरा पहचान प्रणाली वाला मोबाइल ऐप जारी किया। इस ऐप के जरिए दूरदराज के किसान बिना ओटीपी या फिंगरप्रिंट के अपना चेहरा स्कैन करके ई-केवाईसी कर सकते हैं। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि पीएम-किसान एक अभिनव योजना है जिसका लाभ साढे आठ करोड़ किसानों को सीधे मिल रहा है।


कृषि मंत्री ने कहा कि पीएम किसान दुनिया की एक ऐसी बडी योजना है जिसमें किसानों को एक वर्ष में छह हजार रूपये तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजे जाते हैं। इसके तहत अब तक 11 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में दो लाख 42 हजार करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं।

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या