Ticker

6/recent/ticker-posts

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्‍ली में अमरीका के रक्षामंत्री लॉयड आस्टिन से वार्ता की


दिल्ली(एआईआर):-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्‍ली में अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं के बीच बैठक रणनीतिक हितों की एकरूपता और सुरक्षा सहयोग में वृद्धि सहित कई क्षेत्रों में रक्षा सहयोग बढ़ाने पर केन्द्रित रही। एक ट्वीट में, श्री सिंह ने इस बात पर बल दिया कि भारत-अमेरिका साझेदारी एक स्वतंत्र, खुले और नियम आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत क्षमता निर्माण और अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए सभी क्षेत्रों में अमेरिका के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद कर रहा है। 

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या