प्रधानमंत्री की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद आई, जिसमें मणिपुर में पुरुषों के एक समूह द्वारा दो महिलाओं को निवस्त्र घुमाया जा रहा है। संसद सत्र के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री ने विश्वास दिलाया कि सांसद इस सत्र का पूरा उपयोग जनता के हित में करेंगे। उन्होंने विधेयकों पर सार्थक चर्चा का आह्वान किया। श्री मोदी ने कहा कि यह सत्र बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस सत्र में प्रस्तुत किये जाने वाले विधेयक सीधे तौर पर जनहित से जुड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डेटा संरक्षण विधेयक ऐसे समय में पेश किया जा रहा है जब भारत के युवा, डिजिटल दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं। जिससे लोगों में विश्वास की एक नई भावना का संचार और वैश्विक स्तर पर भारत की साख बढ़ती है। श्री मोदी ने कहा कि चर्चा जितनी तीखी होती है, उतने ही बेहतर निर्णय लिए जाते हैं जो जनहित में दूरगामी परिणाम देते हैं।


0 टिप्पण्या