Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया


दिल्ली(एआईआर):-जम्‍मू कश्‍मीर में सुरक्षाबलों ने आज सुबह उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में दो आतंकवादियों को मार गिराया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान में, माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सतर्क सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। इससे पहले, जम्मू संभाग के पुंछ में सुरक्षा बलों ने चार विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया था। 

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या