कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पार्टी सत्र के दौरान मणिपुर हिंसा, ओडिसा रेलगाडी दुर्घटना, बाढ, मुद्रास्फीति, बेरोजगारी और भारत की सीमा पर हालात सहित अन्य मुद्दों को उठाएगी। बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल, कांग्रेस के जयराम रमेश, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, अन्नाद्रमुक के नेता एम. थम्बी दुरई और जनता दल यूनाइटेड के ललन सिंह सहित कई नेता शामिल हुए।
इस बीच, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने सत्र से पहले सदन की विधायी कार्य समिति की बैठक की अध्यक्षता की। सत्र के दौरान सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक, जैविक विविधता (संशोधन) विधेयक, डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग विधेयक, राष्ट्रीय नर्सिंग और मिडवाइफरी आयोग विधेयक और बहु-राज्य सहकारी समितियां सहित महत्वपूर्ण विधेयक पेश किये जाने की उम्मीद है। मानसून सत्र अगले महीने की 11 तारीख तक चलेगा और 23 दिनों के इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी।


0 टिप्पण्या