Ticker

6/recent/ticker-posts

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी दी



दिल्ली(एआईआर):-मौसम विभाग ने उत्‍तराखण्‍ड और हिमाचल प्रदेश तथा मध्‍यप्रदेश, ओडिशा और झारखंड में अगले पांच दिनों में मूसलाधार बारिश की आशंका व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्‍तरी ओडिशा और उससे लगे पश्चिम बंगाल और झारखंड में गंगा की तलहटी वाले क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके कारण देश के मध्‍यवर्ती और पूर्वी क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। विभाग ने कहा है कि कम दबाव के कारण मध्‍यप्रदेश, छत्‍तीसगढ और ओडिशा में आज और कल बहुत वर्षा होने का अनुमान है।हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड समेत देश के उत्‍तर पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं मध्‍यम और कहीं तेज वर्षा हो सकती है। 

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या