Ticker

6/recent/ticker-posts

सनराईज इंग्लिश स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वा गणतंत्र दिवस


चित्रा न्युज संवाददाता
भंडारा :-सनराईज इंग्लिश स्कूल में हर्षोल्लास के साथ 77 वा गणतंत्र दिवस मनाया गया।प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति में नंदकिशोर झंझाड के हाथों ध्वजारोहण हुआ,सभी ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।सांस्कृतिक कार्यक्रम,लेझिम,कवायत, देशभक्ति गीत ,नृत्य,भाषण, बख्शीश वितरण आदि कार्यक्रम पेश किए गए। अध्यक्ष स्कूल प्रिंसिपल कु.शमा खान,प्रमुख अतिथि ग्रीन हेरिटेज सोशल फाउंडेशन अध्यक्ष मो सईद भाई शेख,शाला व्यवस्थापन कमिटी के उपाध्यक्ष नंदकिशोर झंझाड़ सर,राजेश झंझाड सर,ज्ञानेश्वर भिवगडे, देवघरे सर, आर डी चांदेकर सर, एन एम पोटवार सर आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।प्रिंसिपल शमा खान मैडम ने संविधान के महत्व को रेखांकित करते हुए बच्चों को देश के प्रति कर्तव्यों का पालन करने हेतु प्रेरित किया।
इस समारोह में बच्चों ने देशप्रेम से भरे नृत्य,गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति व वेशभूषा से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।विजेताओं को प्रमुख अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्रदान कर मिठाईयां बांटी गई।संचालन कु.आम्रपाली मेश्राम ने किया।समस्त शिक्षक वृंद व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने इस हेतु प्रयास किया।


टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या