Ticker

6/recent/ticker-posts

"मौलाना अबुल कलाम आज़ाद उर्दू हाई स्कूल व जू. कॉलेज का३दिवसीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन सोत्साह सम्पन्न"

चित्रा न्युज संवाददाता
भंडारा :-नगर परिषद भंडारा स्थित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद उर्दू हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज व डॉ. ज़ाकिर हुसैन उर्दू प्राथमिक व कान्वेंट स्कूल में दिनांक 7, 8 एवं 9 जनवरी को तीन दिवसीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।

7 जनवरी को विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

8 जनवरी को पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

9 जनवरी को विद्यार्थियों के लिए वार्षिक सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इन सभी कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में नगराध्यक्ष मा. सौ. मधुरा मिलिंद मदनकर, मुख्याधिकारी  मा. श्री.जुम्मा प्यारेवाले, प्रशासन अधिकारी कु. प्रगती वाघमारे, ग्रीन हेरिटेज के संस्थापक मो. सईद शेख, रजिया ताहेर शेख (सहा.उपनिरीक्षक भंडारा), रियाजुद्दीन शेख,लियाकत खान(पूर्व सहा.पुलिस निरीक्षक),बुशरान खान(शाला व्यवस्थापन कमिटी),मुश्ताक भाई (प्रोग्राम प्रमुख),तनवीर अहमद,सहित नगर परिषद के सभी नगरसेवक,स्टाफ उर्दू हाई स्कूल व जूनियर कॉलेज, प्राथ.शाला,कॉन्व्हेन्ट न.प.भंडारा), पालक उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।

कार्यक्रम में  मुख्याध्यापक श्री.अज़ीज़ अहमद ने प्रस्ताविक पेश किया । अतिथियों का सत्कार श्री.मुश्ताक़ शेख,डॉ.ज़ाकिर हुसैन उर्दू प्राथमिक व कान्वेंट स्कूल व मौलाना अबुलकलाम आज़ाद उर्दू हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज, नगर परिषद भंडारा स्टाफ द्वारा किया गया व कार्यक्रम को सफल बनाने में सहकार्य किया।

कार्यक्रम की सफलता में अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक सफल बनाया।

विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या