Ticker

6/recent/ticker-posts

अमेरिका के वरिष्ठ वैज्ञानिक,रिसर्चर डॉ. तारेंद्र लाखनकर ने अपने पैतृक गांव मुंडीकोटा के ग्रा.प., शालाओं के बच्चों सेअपनी उपलब्धि व पुरानी यादें साझा की

चित्रा न्युज संवाददाता
भंडारा:-अमेरिका के सिटी युनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क में वरिष्ठ वैज्ञानिक, रिसर्चर और प्रोफेसर डॉ. तारेंद्र लाखनकर अपने तुमसर निवास पर मुकाम के दौरान अपने पैतृक गांव मुंडीकोटा में जि.प प्राइमरी शाला और सुभाष विद्यालय का दौरा किया। उन्होंने वहां के छात्रों को मार्गदर्शन कर अपने पुराने दिनों की यादें साझा कीं,उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है,कभी हार न माने आगे बढ़ते रहे,ऐसा मार्गदर्शन कर उन्होंने अपने गांव में शिक्षा की महत्ता को समझाया व बच्चों को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। डॉ हरडे के मुंडीकोटा स्थित निवास पर डॉ लाखनकर को बाल्यकाल में शिक्षा प्रदान करनेवाली उनकी पूर्व शिक्षिका गुरु वच्छलाताई मेश्राम, चींदुताई कुकडे मॅडम,यशवंत लाखनकर,कमलाकर महाकाळकर गुरुजी,रमेश रेवतकर गुरुजी,तथा मित्र मो सईद भाई शेख,पूर्व जि.प.सदस्य मनोज डोंगरे, शिरींन नेत्रावाला स्कूल टीचर फारुख शेख,हिदायत तुरक आदी के साथ अपनी पुरानी यादें शेयर की।मुंडिकोटा ग्रा.प.सचिवालय हॉल में डॉ. लाखनकर का सरपंच सौ. प्रतिमा जैतवार और उपसरपंच श्री देवेंद्र मंडपे ने शॉल और श्रीफल से गौरव व सम्मानित किया। 
 उनके साथ आए ग्रीन हेरिटेज सोशल फाउंडेशन के संस्थापक/अध्यक्ष मो सईद शेख, एमआई टी इंजिनिअरिंग कॉलेज (शहापूर) के प्रिन्सिपॉल डॉ. प्रल्हाद हरडे सर, यशवंत लाखनकर, माजी मुख्याध्यापिका वच्छलाताई मेश्राम, चींदूताई कुकडे का भी शॉल,श्रीफल से सम्मान किया गया ।सईद शेख तथा डॉ. हरडे ने  उनके मुंडीकोटा से अमेरिका प्रवास पर विशेष प्रकाश डाला।
संचालन श्री पारधी सर ने किया। उन्होंने भारत सहित करीब 40 देशों का दौरा कर वहां के छात्रों,छात्राओं को काफी मोटिवेट,मार्गदर्शन किया है।"एक तारे की उड़ान"_गांव से सात समंदर पार एक वैज्ञानिक का सफर"नामक उन पर पुस्तक भी लिखी गई है,जिसे  विदेशी बच्चे भी उसका इंग्लिश वर्सन पढ़कर प्रभावित होते है।उनकी विशेष उपलब्धि को देखते हुए न्यूयॉर्क(अमेरिका) स्थित सिटी यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट अवॉर्ड तथा अन्य कई अवार्ड व सम्मान से नवाजा गया है।वे फिलहाल अमेरिका के सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क में सेंटर फॉर अर्थ सिस्टम साइंस एंड रिमोट सेंसिंग टेक्नोलॉजीस नोवा (नासा) यहां वरिष्ठ वैज्ञानिक पदपर कार्यरत है।

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या