चित्रा न्युज संवाददाता
भंंडारा :-International Women's Day के अवसर पर नगर परिषद भंडारा की महिला व बालकल्याण समिति द्वारा लक्ष्मी सभा गृह, भंडारा में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं व शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मौलाना अबुल कलाम आज़ाद उर्दू हाई स्कूल जूनियर कॉलेज, नगर परिषद भंडारा की छात्रा सना रहमत मंसूरी को खेल क्षेत्र में, जबकि वर्ष 2024–25 की उच्च माध्यमिक (HSC) टॉपर उज़मा मुश्ताक शेख व माध्यमिक (SSC) टॉपर रूमिसा सलीम शेख को शैक्षणिक क्षेत्र में सम्मानित किया गया। वहीं डॉ. ज़ाकिर हुसैन उर्दू कॉन्वेंट एंड प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका फिज़ा खान तथा मौलाना अबुल कलाम आज़ाद उर्दू हाई स्कूल जूनियर कॉलेज की शिक्षिका रुखसार अज़ीज़ तांबोली को आदर्श शिक्षिका पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के सांस्कृतिक भाग में इन दोनों प्रतिष्ठित स्कूलों की शिक्षिकाओं ने भारत की चुनिंदा प्रथम महिलाओं को श्रद्धांजलि देते हुए विशेष प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में शाहेदा बेगम, निशात खान, सफिया अंजुम, वैभवी डहारे, अरजुमन्द रिज़वी, फिज़ा खान, माज़िया शेख, नुज़हत शेख, सोमिया खान, अंजुम सिद्दीकी, रुखसार तांबोली, फरहीन शेख, स्नेहा ढेंगे, उज़मा शेख और दुर्गा बावने ने सहभागिता की।
इस अवसर पर नगर परिषद भंडारा की अध्यक्ष श्रीमती मधुरा मदनकर, उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला भोपे, मुख्याधिकारी श्री जुम्मा प्यारेवाले, उपमुख्याधिकारी कु. विभा पटले, प्रशासकीय अधिकारी कु. प्रगति वाघमारे, मुख्याध्यापक अज़ीज़ अहमद व मुश्ताक़ शेख़ सहित नगर परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कार्यक्रम की सराहना की।


0 टिप्पण्या