Ticker

6/recent/ticker-posts

रामजी की नन्ही सेना के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन


चित्रा न्युज संवाददाता
भंडारा:- मैया सहेली ग्रुप द्वारा संचालित रामजी की नन्ही सेना के बच्चों के लिए स्थानीय शीतला माता मंदिर परिसर में तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योग प्रशिक्षिका डॉ. वैशाली गिरीपुंजे ने बच्चों को सरल एवं रोचक तरीके से योग का प्रशिक्षण प्रदान किया।

शिविर के दौरान बच्चों को ताली योग, एनिमल वॉक योग सहित विभिन्न योगासन एवं गतिविधियाँ सिखाई गईं। डॉ. गिरीपुंजे ने खेल, हँसी-मजाक और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से योग को बच्चों के लिए सहज एवं आनंददायक बनाया। उन्होंने बच्चों को बताया कि मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए योग कितना महत्वपूर्ण है तथा दैनिक जीवन में नियमित योग को कैसे अपनाया जा सकता है।

इस तीन दिवसीय शिविर का लाभ लगभग 40 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्राप्त किया। प्रतिदिन योग सत्र के पश्चात बच्चों को प्रसादी का वितरण भी किया गया।

शिविर को सफल बनाने में गीता सारड़ा, ज्योति झंवर. दिव्या जैन, श्वेता तल्दार, सरोज मिश्रा, रुचि माधवानी, प्रभा लाहोटी, सुषमा झंवर एवं सुषमा मुंदडा, प्रीति  तलदार का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

शिविर में भाग लेने वाले बच्चों ने योग प्रशिक्षण का भरपूर आनंद लिया तथा भविष्य में भी नियमित रूप से योग करने का संकल्प व्यक्त किया।


टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या