Ticker

6/recent/ticker-posts

एनआईए ने आतंकियों को धन मुहैया कराने के मामले में मध्यप्रदेश में छह स्थानों पर छापेमारी की










भोपाल (air):-राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण- एनआईए ने मध्‍यप्रदेश के जबलपुर में एक वकील के कार्यालय सहित छह स्‍थानों पर छापेमारी की है। प्राप्‍त सूचना के अनुसार, दिल्‍ली और भोपाल से एनआईए के दल ने जबलपुर के बडी ओमती इलाके में वकील ए. उस्मानी के कार्यालय में छापेमारी की। छापे के दौरान, एनआईए ने आतंकियों को धन मुहैया कराने के मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई के संबंध में स्‍थानीय पुलिस और एनआईए ने फिलहाल कोई बयान नहीं दिया है।


हाल ही में, एनआईए ने मध्‍यप्रदेश में खंडवा, बरवानी, सिवनी और भिंड में छापेमारी कर संदिग्‍ध गतिविधियों में लिप्त कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या