दिल्ली(एआईआर):-संघ लोक सेवा आयोग ने दो जुलाई को होने वाली प्रवर्तन अधिकारी, लेखा अधिकारी और भविष्य निधि सहायक आयुक्त परीक्षा - 2023 में भाग लेने वाले इम्फाल केन्द्र के उम्मीदवारों को अपना परीक्षा केन्द्र बदलने का विकल्प दिया है। ये केन्द्र, मिजोरम में आइजोल, नागालैंड में कोहिमा, मेघालय में शिलंग, असम में दिसपुर और जोरहाट, पश्चिम बंगाल में कोलकाता और दिल्ली हैं।
इम्फाल केन्द्र के उम्मीदवार आईवीआरएस के जरिये परीक्षा केन्द्र बदलने की सुविधा का लाभ ले सकते है। इस संबंध में संघ लोक सेवा आयोाग की ओर से सभी उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर संदेश भेजा जायेगा। उम्मीदवार आईवीआरएस के जरिये या फिर संघ लोक सेवा आयोग के इन नम्बरों - 2 3 0 7 0 6 4 1, 2 3 3 8 1 0 7 3, 2 3 3 8 4 5 0 8 और 2 3 3 8 7 8 7 6 पर कल दोपहर 12 बजे से 12 जून को शाम पांच बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं।
उम्मीदवार की ओर से परीक्षा केन्द्र बदलने का विकल्प चुने जाने के बाद उसे संबंधित केन्द्र के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए जायेंगे और इसकी सूचना उसके मोबाइल नम्बर पर दे दी जायेगी। एडमिट कार्ड संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड भी किए जा सकेंगे।


0 टिप्पण्या