इस तीन दिवसीय बैठक में सतत कृषि, महिला कृषि, विश्व खाद्य और पोषण सुरक्षा जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।
इस बैठक से अलग कई कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में लाभ, लोगों और पृथ्वी के लिए कृषि व्यवसाय के प्रबंधन और कनेक्टिंग द डिजिटली डिस्कनेक्टेड- कृषि में डिजिटल प्रौद्योगिकी की शक्ति तैयार करने जैसे विषयों पर गहनता से विचार-विमर्श किए जाएंगे। इन चर्चाओं में कृषि आधारित शीर्ष भारतीय कंपनियों, स्टार्टअप्स और कृषि व्यवसाय कंपनियों से संबंधित राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियों के भाग लेने की संभावना हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस बैठक में खाद्य सुरक्षा और पोषण तथा महिला नेतृत्व वाली कृषि, सतत जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन की समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा होगी।


0 टिप्पण्या