सौंसर :समाज के दबे कुचले सर्वहारा कमजोर वर्गों के हित संवर्धन एवं उनकी आवाज को वैधानिक रूप से शासन प्रशासन तक बुलंद करने की दृष्टि से कार्यरत संस्था "सिविल राइट्स प्रोटेक्शन सेल" मध्यप्रदेश के सचिव पद पर महामहिम राष्ट्रपति एवं विभिन्न सामाजिक,साहित्यिक,शैक्षणिक संस्थाओं से पुरस्कृत क्रांतिकारी साहित्यकार एस.आर.शेंडे की नियुक्ति हुई है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.मिलिंद जीवने शाक्य,राष्ट्रीय सचिव एन.पी.जाधव,जनरल सेक्रेटरी एड.मनोज साबले,सुप्रसिद्ध संगीतकार सूर्यभान शेंडे, मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष एड.धर्मपाल महाले ने श्री एस.आर.शेंडे को नियुक्ति पत्र सौंपकर मध्यप्रदेश में संगठनात्मक ढांचा मजबूत कर प्रविचितों को न्याय दिलाने की अपेक्षा की है । सृजनात्मक कार्यों में अनवरत योगदान के लिए शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।


0 टिप्पण्या