राकेश आसोले चित्रा न्युज
भंडारा :-सतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर पलाडी स्थित मदरसा अरबिया तालीमुल इस्लाम में ध्वजारोपण कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास, अमन और शांति के साथ के साथ मनाया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कारधा पुलिस स्टेशन के थानेदार गणेश पिसाड़ ने प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित होकर मदरसे के सभी विद्यार्थियों तथा शिक्षको को मार्गदर्शन कर देश और कौमी एकता से परिपूर्ण इस कार्यक्रम की सराहना की . जनाब नाजिम पटेल,बाबू हाफिज साहब आदि मान्यवर भी इस मौके पर उपस्थित थे.मदरसे के संचालक जनाब मुफ्ती साजिद साहब ने देश की आजादी में मदरसे के उलमाओं और मुसलमानों का कितना योगदान रहा, इसकी जानकारी दी. मदरसे के विद्यार्थियों ने कौमी एकता पर तकरीर और तराने पेश किए. कार्यक्रम का संचालन मौलाना जनाब अबरार ने किया . कार्यक्रम को सफल बनाने में जमील सिद्दीकी, मुफ्ती मुनीर, हाफिज समीर तथा मदरसे के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.


0 टिप्पण्या