भीम प्रकाश बौद्ध उपसंपादक चित्रा न्युज मध्य प्रदेश
इंदरगढ़/ दतिया :-गत दिनों पहले मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मनमोहन सिंह यादव जी ने आदेश दिया था सभी नगर निकाय को जितनी भी आवारा गौ माता सड़कों पर आवारा घूम रही है उनको तत्काल गौशाला में भेजा जाए यह निर्देश मुख्यमंत्री महोदय जी ने सभी कलेक्टरों को भी आदेश किया था कि अपने नगर पालिका में निर्देशित करें की कोई भी आवारा जानवर फालतू घूमता ना मिले आदेश को निकले हुए बहुत समय हो चुका है इसके बावजूद भी आदेश का पालन नहीं हो रहा है सड़कों पर आवारा गए लोगों को घायल कर रही है आम आदमी आवारा जानवरों से टकराकर घायल भी हो जाता है जिससे निकलना भी कठिन हो गया है फिर भी आदेश का पालन क्यों नहीं किया जा रहा है आप अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब मुख्यमंत्री जी ने आदेश दिया है इसके बावजूद भी कलेक्टर और नगर निकाय कोई भी पालन नहीं कर रहा है जिस वजह से आवारा जानवर सड़कों पर आकर जाम जैसी समस्या एक विकराल रूप लेती जा रही है जब कोई बड़ा हादसा हो जाएगा तब यह अधिकारी शायद ध्यान कर ले जब तक ध्यान नहीं करते हैं जब तक कोई बड़ा हादसा घटना घातक ना हो जाए ऐसा जान पड़ता है की जो जिम्मेदार अधिकारी है वह लापरवाही इतनी है कि जब तक कोई घटना घटित नहीं होगी तब तक वह सुनते नहीं है अब देखते हैं या जिम्मेदार अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेश कब तक धज्जियां उड़ाते हैं और कब तक पालन करते हैं और यह गौ माता कब तक गौशाला में भेजते हैं यह तो आने वाला समय तय करेगा
इनका कहना है
शासन के निर्देश अनुसार जो भी आदेश होगा वह पूरी तरह से पालन किया जाएगा मुख्यमंत्री ने जो आदेश दिया है की गौ माता को गौशाला भेजा जाए वह पूर्ण किया जाएगा
श्रीमती गोरी रामस्वरूप मंडेलिया नगर परिषद अध्यक्ष इंदरगढ़ जिला दतिया


0 टिप्पण्या