Ticker

6/recent/ticker-posts

🌻धम्म प्रभात🌻

🌻धम्म प्रभात🌻 

[क्या भगवान बुद्ध उच्छेदवादी है?]

वेरञ्ज ब्राह्मण ने भगवान बुद्ध पर दोषारोपण करते हुए कहा-
आप तो गोतम उच्छेदवादी हैं।

भगवान ने ब्राह्मण को उत्तर दिया-
ब्राह्मण! जिस  दृष्टि से तू कहता है उस दृष्टि से तो नहीं, किन्तु एक दूसरी दृष्टि है जिससे मेरे बारे में ठीक- ठीक कहने वाला यह कह सकता है कि श्रमण गोतम उच्छेदवादी  हैं। 

हे ब्राह्मण! मैं राग, द्वेष, मोह का, मूलोच्छेद करने की बात करता हूं तथा अनेक प्रकार  के पापों, अकुशल-धर्मो का उच्छेद करने की बात  करता हूं।

हे ब्राह्मण! यह वह दृष्टि है, जिससे मेरे बारे में ठीक-ठीक कहने वाला यह कह सकता है कि श्रमण गोतम उच्छेदवादी है। 

नमो बुद्धाय🙏🙏🙏
Ref: वेरञज सुत्त 
28.08.2024

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या