चित्रा न्युज संवाददाता
भंडारा:- की सना रहमतअली मंसूरी को हाल ही २२ नवंबर २०२५ को नागपुर में लोकमत महा_गेम्स इंटर स्कूल कंपीटिशन में सिल्वर मैडल प्रदान किया गया तथा इसके साथ ही उनका आगामी पुणे में आयोजित स्टेट लेवल के गेम्स हेतू भी चयन हुआ है।
९वी कक्षा में शिक्षारत सना ने भंडारा क्रीड़ा विभाग द्वारा जिला खेलों इंडियन तलवार बाजी स्पर्धा में अपनी कला के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ ही बुलढाना में सब_जूनियर स्टेट फैंसिंग चैंपियनशिप (२७ से २९ सितंबर २०२४) में तलवारबाजी स्पर्धा , छत्रपति संभाजी नगर में (११ से १४ नवंबर) आयोजित राज्यस्तरीय शालेय तलवारबाजी क्रीड़ा स्पर्धा (२०२५_२६) में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किया गया.तथा हाल ही में २२ नवंबर २०२५ को नागपुर में महा_गेम्स इंटर स्कूल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल सना ने जीतकर लाया है। इस कामयाबी पर मौ.आजाद उर्दू हायस्कूल(न. प. भंडारा)की ओर से सना का सर्टिफिकेट देकर सम्मान व गौरव किया गया.उनकी इस कामयाबी पर सभी ओर से अभिनंदन तथा बधाईयां उन्हें दी जा रही है।


0 टिप्पण्या