चित्रा न्युज संवाददाता
भंडारा: स्टेशन रोड स्थित ब्रिलियोकिड्स जूनियर स्कूल) में रविवार को भव्य चित्रकला प्रतियोगिता 'कलर ऑफ जॉय 2026' का सफल आयोजन किया गया। हनुमान चालीसा के पावन पाठ से शुरू हुए इस कार्यक्रम में शहर के 81 नन्हे कलाकारों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में
कार्यक्रम में 'रामजी की नन्ही सेना' की मेंटर टीम की विशेष उपस्थिति रही। इसमें श्रीमती सुषमा मूंदड़ा, विजया काबरा, गीता सारडा, उर्मिला सारडा, हीरा अग्रवाल, ज्योति झंवर, शोभा मंत्री, कंचन मंत्री और शीला हेडा ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विनिता सारडा, प्रियंका मंत्री , रक्षा झंवर एवं रूपाली झंवर का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
दिग्गज जूरी ने किया कला का आकलन।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रसिद्ध कलाकार रुचि धूत (जिन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी के समक्ष अपनी कला का प्रदर्शन किया है) तथा मृणाली रामटेके (अनुभवी कला शिक्षिका व राज्य स्तरीय कलाकार) शामिल थीं।
विजेताओं का सम्मान:
सभी श्रेणियों के विजेताओं को नकद पुरस्कार मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
नर्सरी व केजी: प्रथम - मिष्टी पोखरना, द्वितीय - धैर्य मिश्रा, तृतीय - खुशप्रीत पुरुषार्थी।
कक्षा 1 व 2: प्रथम - मानिनी धार्या, द्वितीय - अधीरा डोरले।
कक्षा 3 से 5: प्रथम - स्वानंदी भुजाडे, द्वितीय - कृति सारडा, तृतीय - परिधि तलदार।
कक्षा 6 से 8: प्रथम - दृष्टि चाचडा, द्वितीय - दृष्टि परतवार।
इसके अतिरिक्त 5 बच्चों को लकी ड्रा के माध्यम से विशेष उपहार दिए गए।
विशेष घोषणा: पीपुल्स चॉइस अवार्ड और अर्ली बर्ड डिस्काउंट स्कूल की संस्थापक और प्राचार्या श्रीमती आरती सचिन झंवर ने 'पीपल्स चॉइस अवार्ड' की घोषणा की। इसके तहत बच्चों की कलाकृतियां स्कूल के इंस्टाग्राम पेज पर साझा की जाएंगी और आगामी रविवार तक जिस पेंटिंग को सर्वाधिक लाइक्स और कमेंट्स मिलेंगे, उसे विजेता चुना जाएगा। साथ ही, उन्होंने बताया कि 15 फरवरी 2026 तक स्कूल में प्रवेश लेने पर 'अर्ली बर्ड डिस्काउंट' की सुविधा दी जाएगी।


0 टिप्पण्या