Ticker

6/recent/ticker-posts

बल्लारपूर में निःशुल्क शुद्ध पेयजल वितरण का सराहनीय उपक्रम


चित्रा न्युज प्रतिनिधी 
 चंद्रपूर : श्री स्वामीय शरणम अयप्पा वेलफेअर ट्रस्ट, बल्लारपूर (पंजीयन क्रमांक 364, चंद्रपूर) की ओर से दिनांक 28 जनवरी से 30 जनवरी तक एक सराहनीय निःशुल्क पेयजल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्यक्रम श्री सम्मक्का–सारलम्मा देवी जत्रा में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया, जिसमें सभी भक्तों को निःशुल्क शुद्ध व ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया गया। इस तीन दिवसीय सेवा अभियान के दौरान बल्लारपूर क्षेत्र में करीब 2,000 पानी के कैन श्रद्धालुओं में वितरित किए गए। भीषण गर्मी और भारी भीड़ के बीच ट्रस्ट द्वारा किया गया यह कार्य भक्तों के लिए अत्यंत लाभकारी और प्रशंसनीय रहा।इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीनिवास वेलूरी सहित सदस्यगण रवि कोत्तागट्टूवार, तिरुपती उस्कलवार, उत्तम तेलंग, विशाल शिंगारम, सोनू उस्कलवार, राजेश बंदेलवार, जितू रामटेके एवं ट्रस्ट के अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे।
ट्रस्ट द्वारा किए गए इस सामाजिक सेवा कार्य की श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या