Ticker

6/recent/ticker-posts

एक हसमुख और मिलनसार व्यक्तित्व: स्व.आशा सैनानी जी नहीं रही

( सनफ्लैग कंपनी परिवार से 40 वर्षों से वे जुड़ी रही)

चित्रा न्युज संवाददाता 
भंंडारा:-सनफ्लैग आयरन एंड स्टील कंपनी के हेड ऑफिस,माउंट रोड सदर में कार्यरत 71 वर्षीय *आशा सैनानी जी* का 10 अगस्त 2026 को प्रातः 4 बजे जरीपटका स्थित निवास पर हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया।

        नागपुर  के सदर स्थित  सनफ्लैग ऑफिस में उनके साथ रहे मोहम्मद सईद शेख ने उनके साथ बिताए यादगार पलो को साझा करते हुए बताया कि, उनका आशा जी से पहला परिचय 1987 में हुआ जब वे एक वर्ष के प्रशिक्षण हेतु नागपुर के सनफ्लैग कंपनी हेड ऑफिस में  आए थे ।उस समय वे एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर थीं। उनका स्नेहपूर्ण,हाजिरजवाब और मार्गदर्शक व्यवहार आज भी याद है। कभी  कुछ गलती होने पर "बंदे बन जाओ" कहकर वे डांटती थीं,और फिर उसी अपनत्व से सब संभाल भी लेती थीं।
         आशाजी, कु.संगीता गाडी,कु.आशा दलाल,साईमन हम सब एक साथ बैठकर दोपहर का भोजन करते,गीत-संगीत का दौर चलता,कभी दोपहर का भोजन करीब के होटल उपवन की मखमली घास पर होता और शाम  को ड्यूटी खत्म होते ही होटल तुली के सामने दिनशॉ आईसक्रीम पार्लर में आईस्क्रीम खाते। वो दिन सच में "गोल्डन डेज़" थे।
 शेख ने आगे बताया की,1986 को वरठि स्थित सनफ्लैग कंपनी ज्वाइन किया था,कुछ दिन बाद प्रमोशन पर पर्सनल एंड एडमि मिनिस्ट्ररेशन हेड स्व.घनश्यामजी मेठी ( बॉस) ने उन्हें नागपुर ऑफिस भेजा था. 
1987 में जब अपनी शादी की पार्टी इसी ऑफिस में रखा था,तो सारा प्रबंध आशा मैडम ने ही संभाला था। उन्होंने नाश्ते से लेकर खाने तक की व्यवस्था की और कंपनी के सभी वरिष्ठ अधिकारी - स्व.जे.के. टंडन जी(डायरेक्टर & सीई),श्री टी.एन. रामचंदन (डायरेक्टर प्रोजेक्ट)श्री पी.वी.आर मूर्ति (डायरेक्टर  फाईनेंस),श्री थॉमस सर आदि सहित पूरे स्टाफ को बुलाकर उस पार्टी को उन्होंने अविस्मरणीय बना दिया था।
            26 जनवरी और 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर कंपनी स्टाफ की पार्टी की पूरी जिम्मेदारी आशा जी ही लेती थीं। चाहे कारधा(भंडारा) का 
गुल्लू सेठ का गेस्ट हाउस हो या गिरोला गेस्ट हाउस,हर आयोजन को वे सफल बनाती थीं,उसका पूरा मॅनेजमेंट,व्यवस्था शेख इनको मॅडम सौपती । नागपुर में किसी के विवाह,किसी के घर पुत्र जन्म पर हम सब साथ मिलकर जश्न मनाते थे। किसी अच्छे होटल में पार्टी में शामिल होते थे.लंदन से कंपनी मालक  सन्माननीय स्व.एस डी भारद्वाज और फॅमिली नागपुर आते तब बर्डी की हॉटेल नैवैद्यम मे जोरदार पार्टी के आयोजन की सारी जिम्मेदारी आशा जी सम्भालती,देश,विदेश से आनेवाले बड़े,बड़े इंजिनीयर आदिसे वे धाराप्रवाह इंग्लिश में बातें करती,उनके लिए पासपोर्ट, प्लेन टिकट से लेकर गेस्टहाउस में उनके लिए व्यवस्था तक सम्भालती,विगत 40 वर्षों से आजभी नागपुर ऑफिस में सीनियर एडमिनिस्टरेटिव ऑफिसर पद पर Reception  सम्भालती थी.उन्होंने विवाह नहीं किया था, अपने भाई  के साथ जरीपटका में रहती थी,अचानक नींद में आए हार्टअटैक से वे  अचानक  चल बसी.वे एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व थी, उनका स्नेहपूर्ण ,हँसमुख,मिलनसार,गुदगुदाता स्वभाव हमेशा याद रहेगा.आज आशा जी के रूप में हमने एक हंसमुख,कर्मठ,व सबको साथ लेकर चलनेवाला व्यक्तित्व को खो दिया है. सनफ्लैग परिवार की  अभिभावक रही आशा जीके जाने से सनफ्लैग परिवार की एक बहुत बड़ी क्षति हुई है.वो कदापि पूरी नहीं हो सकेगी.उनको हमारी ओर से -
भावभीनी श्रद्धांजलि
-मोहम्मद सईद शेख, भंडारा

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या