अहमदाबाद(air):-विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज अहमदाबाद के अनंत राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में ''मोदी का भारत:एक उभरती शक्ति'' विषय पर व्याख्यान देंगे। डॉ. जयशंकर गुजरात के दो दिन के दौरे पर हैं। उन्होंने कल नर्मदा जिले के व्याधार और अम्दाला गांवों का दौरा किया जिसे उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया है। विदेश मंत्री ने इन गांवों में दो स्मार्ट आंगनवाडी की आधारशिला रखी।
डॉ. जयशंकर की गुजरात यात्रा का उद्देश्य अनुशिल्प परियोजना पर चर्चा करना है। यह परियोजना नमर्दा जिले में पारंपरिक कलाओं से जुडे शिल्पकारों के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही है।


0 टिप्पण्या