Ticker

6/recent/ticker-posts

द्वारका जिला पुलिस ने आज दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 36 विदेशी नागरिकों को लामपुर डिटेंशन सेंटर भेजा



दिल्ली(एआईआर):-द्वारका जिला पुलिस ने आज शहर के अलग-अलग इलाकों में अवैध रूप से रह रहे छत्‍तीस विदेशी नागरिकों को निर्वासन के लिए लामपुर स्थित डिटेंशन सेंटर भेजा है। आज एक वक्‍तव्‍य में पुलिस उपायुक्‍त द्वारका एम० हर्षवर्धन ने बताया कि यह नागरिक मेडिकल और टूरिस्‍ट वीजा पर भारत आए थे और ये यहां मादक पदार्थों की तस्‍करी में शामिल हो गए थे। उन्‍होंने बताया कि ये सभी नाइजीरिया मूल के नागरिक हैं, जो वैध वीजा और पासपोर्ट के बिना रह रहे थे। उपायुक्‍त ने जानकारी दी कि इन सब की जांच में पुलिस को कोई वैध दस्‍तावेज नहीं मिला, जिसके आधार पर भारत में रह रहे थे।

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या