Ticker

6/recent/ticker-posts

शिवसेना पक्षप्रमुख मा.उद्धव बालासाहेब ठाकरे का अपमान नही सहेंगे – गोंदिया जिला शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)


शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे के व्हिडिओ क्लिप को एडिट कर विरोधी के द्वारा दुष्प्रचार किए जाने पर कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा गया निवेदन 

 सचिन बनसोड चित्रा न्युज 

गोंदिया  :- शिवसेना पक्षप्रमुख माननिय उध्दवसाहेब ठाकरे के व्हिडिओ क्लिप एडिटिंग कर दुष्प्रचार विरोधी पार्टियों के द्वारा किया जा रहा है.जिससे शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे के छवि ख़राब करने का और उनका अपमान किया जा रहा है. जिसको लेकर शिवसेना जिला प्रमुख, गोंदिया के आदेशानुसार  शिवसेना शहर अध्यक्ष राजेश कनोजिया के नेतृत्व में गोंदिया शहर पोलिस स्टेशन के ठाणेदार सुर्यवंशी इन्हें गोंदिया जिला शिवसेना की ओर से उचित कार्यवाही के लिए निवेदन सौंपा गया. इस प्रकार के असामाजिक कार्य करनेवाले व्यक्ती पर उचित कार्यवाही की जाये ऐसी मांग शिवसेना के पदाधिकारियों के द्वारा की गई. 

निवेदन के दरम्यान  शिवसेना जिल्हा समन्वयक सूनिलजी लांजेवार , उपजिल्हा प्रमुख तेजरामजी मोरघडे , उपजिल्हा संघटक अशोकजी आरखेल, युवासेना जिल्हाध्यक्ष हरिशजी तुळसकर, तालुका सम्यांवयक संजूजी समशेरे , अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष शहारुख पठाण, कार्यालय सचिव माही बंजारे आदी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या