चित्रा न्युज प्रतिनिधी
भंंडारा:-हाल ही में इंडियन रेड क्रॉस सोसाईटी भंडारा और सामान्य रुग्नालय रक्त पेठी भंडारा द्वारा स्वैच्छा रक्त दान शिवीर का आयोजन किया गया, इय शिवीर में रक्तवीर प्रितमकुमार राजाभोज कार्यकारिणी सदस्य, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भंडारा ने प्रथम बार रक्तदान करने वाली सुरभी मनोज पशिने को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दि तथा अपने साथ अन्य दो लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया, रक्तदान मुहिम में महिलाओं की हमेशा ही अहम भुमिका रही है, महिलाएं सिर्फ अपने परिवार के उत्थान तक ही सिमित ना रहकर अपने समाज के लिए भी प्रेरणा बनती रही है। प्रितम राजाभोज ने कहां कि प्रत्येक व्यक्ति की यह जिम्मेदारी होनी चाहिए की जब कभी हमारे परिवार या किसी करीबी व्यक्ति को रक्त की जरूरत हो तो उनके परिवार के अन्य लोगो को आगे आकर स्वेच्छा रक्तदान करना चाहिए, क्योंकी रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है, वैसे ही हमारे युवाओं ने अपना जन्मदिन, विवाह की वर्षगाठ या अपने जिवन के विशेष दिनों को रक्तदान करके मनाना चाहिए ताकी सिकलसेल, थैलेसिमिया, गर्भवती माताओं तथा दुर्घटना ग्रस्त मरिजों
को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। इस रक्तदान शिविर में सुरभि मनोज पशीने, प्रकाश चकोले, मनोज पशीने, फरहान खान, पवन वैरागडे, अतुल मेश्राम, राकेश टिचकुले, महेश मेश्राम, कुणाल पटले, आशिष, नागोशे, जीतू बोकडे आदि ने स्वेच्छा रक्तदान किया। साथ ही इस शिविर में प्रमुख रूप से रक्तविर प्रितमकुमार राजाभोज कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेड क्रॉस सोसाईटी भंडारा. डॉ. राशी कावरे, डॉ. मयुरी, डॉ. मिरा, वृषाली चवळे, शरद जांभुळे, राहुल बांते, डॉ. शांतनु धाडे, विराज रहाटे उपस्थित रहे।


0 टिप्पण्या